इंस्टाग्राम पर दोस्ती, बीमारी का बहाना और 3 लाख की ठगी: राजनांदगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, बीमारी का बहाना और 3 लाख की ठगी: राजनांदगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

राजनांदगांव :  सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बीमारी और पारिवारिक परेशानियों का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने खुद को ब्लड कैंसर, माइग्रेन और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बताकर पीड़ित को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवा ली।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी मोनू कुमार चिरावतकर (35), कविता उर्फ दामिनी (19) और सोनल उर्फ बबीता (22) से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपियों ने बीमारी, पारिवारिक प्रताड़ना, इलाज और राशन की जरूरत का हवाला देकर बार-बार पैसों की मांग की। सहानुभूति में आकर पीड़ित ने कुल 3 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

बाद में जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाना बसंतपुर में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

शिकायत के आधार पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

3 मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

मोनू कुमार चिरावतकर (35), निवासी टेडेसरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव

कविता उर्फ दामिनी (19), निवासी टेडेसरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव

सोनल उर्फ बबीता (22), निवासी टेडेसरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments