पशु तस्करी पर डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार; गौवंश, कार और बाइक बरामद

पशु तस्करी पर डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार; गौवंश, कार और बाइक बरामद

राजनांदगांव : पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 गौवंश, एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार और एक मोटरसाइकिल पहले ही बरामद कर ली थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 की रात भाटापारा तालाब के पास कुछ लोगों द्वारा घुमंतु मवेशियों को इकट्ठा कर वाहन में भरकर तस्करी करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन मौके से 2 गाय, 2 बछिया, महिंद्रा एक्सयूवी 500 (MH 48 P 0567) और प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG 08 BG 1915) बरामद की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी खूबलाल साहू (37 वर्ष), निवासी ग्राम गिरगांव, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक पुष्पराज साहू एवं आरक्षक बीसराम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments