सभी संतों का आशीर्वाद सबको मिलता है, बाबाओं पर महंत के बयान पर CM साय का पलटवार

सभी संतों का आशीर्वाद सबको मिलता है, बाबाओं पर महंत के बयान पर CM साय का पलटवार

रायपुर : नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की ओर से बाबाओं पर दिए बयान से सियासी बवाल बचा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रीया देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है सारे संत का आशीर्वाद तो सभी को मिलता है। उनके पास तो सभी जाते हैं, यह उनका अनुभव होगा।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि रामभद्राचार्य जिस प्रकार से भाजपा का प्रचार कर रहे हैं, वह सिर्फ भाजपा के प्रचारक है। ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। ज्ञान के माध्यम से ठग रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री जैसे सभी बाबा फर्जी हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से ऐसे कार्यक्रमों में नहीं जाने की अपील की. साथ ही कहा कि हम तो कण कण में भगवान मानने वाले लोग हैं। हमारे तो कण- कण में भगवान है।

PM मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के दौरे पर थे। आज वहां से लौटने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर कहा कि उन्होंने सबके साथ, विश्वास, प्रयास और विकास के साथ काम किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

नितिन नबीन को दिया न्योता

CM साय ने बताया कि दिल्ली में जनजाति संस्कृति का एक बड़ा कार्यक्रम हुआ। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात हुई और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मुलाकात की है।

CM साय का डीलिस्टिंग को लेकर बयान

वहीं डीलिस्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनजाति समाज बहुत पहले से मांग करते आ रहा है। धर्मांतरित होने के बाद अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए। अपना रीति रिवाज छोड़कर दूसरे धर्म में लोग चले जाते हैं ऐसे लोग एसटी और अल्पसंख्यक दोनों का दोहरा लाभ लेते हैं। इन्हें अलग करने की मांग जनजाति समाज की बहुत पहले से है।

रूपनारायण सिन्हा के निधन पर जताया शोक

इसी के साथ ही CM साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए दुख की घड़ी है। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments