होटल में खूनी खेल! महिला समेत परिवार पर ब्लेड से हमला, एक की मौत

होटल में खूनी खेल! महिला समेत परिवार पर ब्लेड से हमला, एक की मौत

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया. सनसनीखेज वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद दोनों बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान 45 वर्षीय छबनीता यादव के रूप में हुई है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव का है. 

जानकारी के मुताबिक, खूनी वारदात सोमवार सुबह की है. आरोपी देवी सिंह ने होटल पहुंचकर महिला की गर्दन पकड़ कर ब्लेड चला दिया. वहां मौजूद पति और दोनों बेटे कुछ समझ पाते उससे पहले वारदात को अंजाम दे चुका था. बचाव के लिए आए बेटे के गर्दन और पति के पेट पर भी ब्लेड से हमला किया और मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में पति बेटे ने पत्नी को देवभोग अस्पताल लेकर आए, प्राथमिक उपचार शुरू हुआ. डॉक्टर प्रकाश साहू ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लिया गया.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है. वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पंचनामा और अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा. शव को मैच्युरी पहुंचा दिया गया है.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद गांव में मातम और डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी खौफनाक घटना नहीं देखी. देवभोग की इस वारदात ने एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments