खड़ी धान फसल में लगी आग, किसान की मेहनत राख

खड़ी धान फसल में लगी आग, किसान की मेहनत राख

सारंगढ़ : सारंगढ़ के ग्राम खुडुभांठा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां आग लगने से किसान की खड़ी धान फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित किसान ने मामले की लिखित शिकायत सारंगढ़ कोतवाली थाना में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खुडुभांठा निवासी किसान जितेन्द्र बाबु (46 वर्ष) एवं कमल देव ने धनसांय लहरे के टिकरा तिर स्थित खेत में करीब 6 एकड़ रकबे में धान की खेती की थी। किसानों ने कर्ज लेकर खेती में निवेश किया था और फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार थी। इसी बीच 25 मई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अचानक खेत में आग लग गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब डेढ़ एकड़ में लगी धान की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के बाद किसानों में मायूसी छा गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक खेत के समीप स्थित एक फार्म हाउस में साफ-सफाई के दौरान वहां के नौकर द्वारा आग लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि यही आग फैलते हुए किसानों की फसल तक पहुंच गई और देखते ही देखते बड़ा नुकसान हो गया।

घटना के बाद पीड़ित किसान ने तत्काल सारंगढ़ कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments