मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एमसीबी : मनेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज प्रशासनिक अमले ने जमीनी निरीक्षण किया। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया।

इन ग्राम पंचायतों का हुआ औचक निरीक्षण
प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखी:
ग्राम पंचायत सिरौली
ग्राम पंचायत सीरिया खोह
ग्राम पंचायत चिराईपानी
ग्राम पंचायत लोहारी एवं लाई

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इन प्रमुख विकास कार्यों की हुई समीक्षा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की आजीविका और जल संवर्धन से जुड़े निम्नलिखित निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया: डबरी निर्माण: ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए। जल संरक्षण: कन्टूर ट्रेंच (Contour Trench), स्टॉप डैम और सार्वजनिक रिचार्ज पिट का निर्माण।ग्रामीण बुनियादी ढांचा: सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक कुआं और महतारी सदन का निर्माण कार्य।

कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने काम की गुणवत्ता को परखते हुए मौके पर ही अधिकारियों और तकनीकी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून को देखते हुए जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों को हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन किया जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी (po) सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments