जीत से शुरुआत, प्लेऑफ से बाहर खत्म… PBKS के सफर पर प्रीति जिंटा का भावुक संदेश

जीत से शुरुआत, प्लेऑफ से बाहर खत्म… PBKS के सफर पर प्रीति जिंटा का भावुक संदेश

पंजाब किंग्स IPL 2026 में पिछले साल की फाइनलिस्ट के तौर पर उतरी थी, लेकिन लीग स्टेज से 15 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर बाहर हो गई। यह प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जरूरी पॉइंट्स से एक कम था। IPL सीजन के पहले हाफ में पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल पर दबदबा बनाया। टीम ने अपने शुरुआती छह मैच लगातार जीते और लगभग एक महीने तक नंबर एक स्थान पर बनी रही। हालांकि, IPL के दूसरे हाफ में टीम को मैच जीतने में काफी संघर्ष करना पड़ा और आखिरकार रविवार को वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

प्रीति जिंटा का इमोशनल नोट

एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने 2026 सीजन और अपनी टीम के लिए इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'IPL 2026 के इस उतार-चढ़ाव भरे सफर में हर कदम पर हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए PBKS के सभी सपोर्टर का बहुत-बहुत शुक्रिया। ऊंचाइयों से लेकर गहराइयों तक और इनके बीच के हर पल में आप सभी के प्यार से यह सफर और भी ज्यादा यादगार बन गया, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

राजस्थान रॉयल्स का खेल

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान पक्का कर लिया और इस तरह IPL 2026 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ शामिल हो गई।

प्रीति जिंटा का बॉलीवुड कमबैक

प्रीति जिंटा की आखिरी थिएट्रिकल रिलीज 2018 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' थी, जिसमें उन्होंने सपना दुबे का किरदार निभाया था। खबरों के अनुसार प्रीति जिंटा दो बड़ी फिल्मों के साथ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं, जिसमें पीरियड ड्रामा 'लाहौर 1947' और एक्शन-कॉमेडी 'वाइब' शामिल है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments