उम्र और शादी पर सवाल उठने पर एक्ट्रेस का करारा जवाब- शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया?

उम्र और शादी पर सवाल उठने पर एक्ट्रेस का करारा जवाब- शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया?

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ट्रोल को फटकार लगाई, जो सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें उनकी उम्र को लेकर ताना मार रहा था। एक्ट्रेस ने उस आदमी की प्रोफाइल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और उसका नाम पंकज मित्तल है। सोसल मीडिया पर एक्ट्रेस का जवाब चर्चा में बना हुआ है।

शमिता शेट्टी ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार

शमिता ने लिखा, 'मैं इस शानदार मौके का फायदा उठाकर आपके शानदार कमेंट्स का जवाब देना चाहती हूं- आपकी उम्र हो गई है, अब पहले वाली बात नहीं रही।' इस पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं, यह जिंदगी का एक स्वाभाविक तरीका है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, जिसमें हमारी शारीरिक बनावट भी शामिल है! लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं स्वस्थ, फिट और खुश हूं और भगवान ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं और मेरे लिए बस यही मायने रखता है।'

Shamita shetty

Image Source : INSTAGRAM/@SHAMITASHETTY_OFFICIALशमिता शेट्टी ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार

शादी पर ताने कसने वालों पर भड़कीं एक्ट्रेस

एक और कमेंट में उस आदमी ने शमिता की शादी के बारे में लिखा, 'अगर शादी समय पर कर ली होती तो आज आपके बच्चे बड़े हो गए होते।' इस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'तो? हां, आपने जो कहा वह तो साफ ही है, तो क्या? भाई, आपने शादी करके कौन सा तीर मार लिया है? क्या उखाड़ लिया? सबसे जरूरी बात आखिर आप हम जैसी सिंगल औरतों को फॉलो ही क्यों करते हैं ताकि आप हमें हमारी उम्र को लेकर ताना मार सकें और अपनी पुराने जमाने वाली और सिर्फ मर्दों को अहमियत देने वाली सोच हम पर थोप सकें! प्लीज मुझ पर एक एहसान कीजिए और अभी के अभी मुझे अनफॉलो कर दीजिए!'

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

शमिता शेट्टी की फिल्में और टीवी शो

शमिता 'मोहब्बतें', 'मेरे यार की शादी है', 'जहर' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं। बड़े पर्दे के अलावा, शमिता ने छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 'बिग बॉस 3', 'झलक दिखला जा 8', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9' और 'बिग बॉस 15' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments