किसानों को महंगी यूरिया बेचने का खेल उजागर: प्रशासन ने कृषि केंद्र किया सील

किसानों को महंगी यूरिया बेचने का खेल उजागर: प्रशासन ने कृषि केंद्र किया सील

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :  जिले में खाद की कालाबाजारी और किसानों से अधिक कीमत वसूलने के मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक ने ग्राम दुमुहानी स्थित मेला राम कृषि केंद्र में औचक निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाई गई कि दुकान संचालक मेलाराम बंजारे द्वारा शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी यूरिया खाद किसानों को 800 रुपये में अवैध रूप से बेचा जा रहा था। मामले की पुष्टि होते ही एसडीएम प्रफुल रजक ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए मेला राम कृषि केंद्र को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की बिलाईगढ़ टीम ने पंचनामा तैयार कर दुकान को सील किया तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में कृषि विभाग के कृष्ण कुमार साहू (एसएडीओ) एवं प्रकाश थवाईत (बीटीएम) शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खाद निर्धारित शासकीय दर पर ही खरीदें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments