नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero Motocorp 3 जून को भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लॉन्च इवेंट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे।
क्या है फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल?
Flex-Fuel Vehicle एक ऐसी गाड़ी है जिसमें एक इंटरनल कंबशन इंजन लगा होता है। यह इंजन पेट्रोल और इथेनॉल के किसी भी ब्लेंड पर चल सकता है। इसमें E85 फ्यूल भी शामिल है जिसमें 85 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण होता है और इसके साथ ही ज्यादा मिक्सर वाले फ्यूल भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
भारत में मौजूदा स्थिति
वर्तमान समय में भारतीय बाजार में ऐसी गाड़ियां उपलब्ध हैं जिन्हें E20 ईंधन पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, सरकार का लक्ष्य भविष्य में E100 फ्लूय के अनुकूल बनने का है जिसे खास तौर से फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को अपनाकर हासिल करने का इरादा है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कौन सी होगी बाइक?
इस टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने अभी तक अपनी पहली फ्लेक्स -फ्यूल बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआती मॉडल Splendor और HF Deluxe पर आधारित होने की संभावना है। ध्यान देने वाली बाता है कि ये ब्रांड के कम्यूटर सेगमेंट के लोकप्रिय मॉडल हैं और इनका कंज्यूमर बेस भी काफी अच्छा है।
इसके अलावा, ब्रांड द्वारा Bharat Mobility Global Expo 2025 में प्रदर्शित किया गया पहला फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल भी HF Deluxe पर ही आधारित था।
Suzuki का मौजूद मॉडल
भारत के दोपहिया बाजार में Suzuki Motorcycle India की फ्लेक्स-फ्यूल बाइक मौजूद है। Suzuki के पास Gixxer SF 250 है जो 249cc के सिंगल-सिलिंडर इंजन के साथ आती है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपए है। इससे पहले, Hodna Motorcycle and Scooter India ने भी फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ Honda CB300F को लॉन्च किया था जिसे बाद में बंद कर दिया गया था।
Maruti का पहला फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल
फोर-व्हीलर की बात करें तो Maruti Suzuki 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपना पहला फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस बात की घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की है। हालांकि, Maruti ने अभी तक इस मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Comments