देर रात लगी आग ने मचाई तबाही: भाटापारा में दुकानें जलीं, बिल्डिंग गिरने से जवान घायल

देर रात लगी आग ने मचाई तबाही: भाटापारा में दुकानें जलीं, बिल्डिंग गिरने से जवान घायल

बलौदाबाजार : भाटापारा के हटरी बाजार स्थित एक बिल्डिंग के कपड़े और मोबाइल की दुकान में गुरुवार देर रात आग भड़क गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. इस दौरान अचानक वह बिल्डिंग धराशाई हो गई. इस दौरान नगर सेना के जवान  कृष्णा खुंटे गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के एक अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

दुकानों में देर रात लगी आग

जानकारी के अनुसार, हटरीबाजार में देर रात बाबूलाल बत्रा की कपड़े की दुकान और एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई. गर्मी और तेज हवाओं के कारण यह आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में इसने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर भाटापारा शहर थाना प्रभारी अमित पाटले सहित अन्य अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बिल्डिंग गिरने से नगर सेना का जवान घायल

इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए नगर सेना बलौदाबाजार, भाटापारा दमकल, अंबुजा सीमेंट रवान और अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी की फायर टीमों ने मिलकर मोर्चा संभाला. बचाव कार्य के दौरान, दुकान की पुरानी बिल्डिंग आग की तपिश न झेल पाने के कारण अचानक भरभराकर ढह गई. इस हादसे में आग बुझाने में जुटे बलौदाबाजार नगर सेना के जवान कृष्णा खुंटे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि उनके पैर में गंभीर चोट आई है.

आज सुबह आग पर पाया काबू

आग इतनी भीषण थी कि रातभर कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड शुक्रवार सुबह आग पर काबू पा सकी. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं व्यापारियों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

बता दें कि बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में दुकान में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है. इसके पहले बलौदा बाजार के दीपेल टेंडर्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें 70 टैंकर पानी और 250 लीटर फोम लगा था.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments