आज (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 58 मिनट पर तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जायेगी। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की व्रत आदि की पूर्णिमा है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत नई उमंगों के साथ सकारात्मक रहेगी। पारिवारिक तालमेल बना रहेगा। कुछ प्रभावशली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। छात्र आज अपने सीनियर्स से प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद लेंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा। आज घरवालों के साथ नया घर लेने के विषय विचार विमर्श करेंगे। कम्प्यूटर सिख रहे लोगों को आज कुछ नया इंट्रेस्टिंग सीखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बनायेंगे।
वृष राशि-
आज आपका दिन आपके जीवन में नई खुशी लेकर आयेगा। व्यापार में निवेश के लिए आज पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के युवाओं को जॉब के लिए अच्छे ऑफर आएंगे। घर में किसी बड़ी खुशखबरी से पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा। छात्रों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए, थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये हैं। सजावटी वस्तुओं का कारोबार कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।
मिथुन राशि-
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षक विद्यार्थियों से किसी टॉपिक को समझने में सफल रहेंगे। हार्ट की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार बनायेंगे उन्हें काफी राहत मिलेगी। घर में वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कर्क राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आपके जीवन में खुशी बनी रहेगी। फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी जन सभा में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का मन बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो जायेगा।
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए सार्थक रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका प्रोमोशन होगा। ब्यूटी पार्लर या कॉस्मेटिक का काम कर रहे लोगों को आज किसी दोगुना मुनाफा होगा। रिश्तेदारों से आपकी आज फ़ोन पर किसी जरूरी मुद्दे पर लंबी बातचीत हो सकती है। काफी समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने पुराने चैप्टर का अध्ययन करते रहने की जरूरत है साथ ही उन्हें कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बिजनेस में आज अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको कार्य को नई गति देगी। आज दूसरों को समझाने से पहले खुद की कमियों को देखें। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा घर में धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। आज बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा।
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला है। नन्हे मेहमान का के आने की खुशखबरी से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपके प्रमोशन और सैलरी बढ़ाने पर विचार करेंगे। आज आप नया घर खरीदने का प्लान बनायेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय के साथ थोड़ा स्वार्थी होना भी बहुत जरूरी है साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन यादगार रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढेंगे। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। आज आलस्य या किसी दूसरे के कारण अपने
जरूरी कार्यों को नजर अंदाज नहीं करें। घर के किसी सदस्य को सफलता मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से आप दूरी बना कर रखें, इससे आपके काम में कठिनाइयां नहीं होंगी। दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट कही घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।
धनु राशि-
आज आपका दिन नई ऊर्जा के साथ शुरू होगा। आप को अपने बड़ों से पूरा सहयोग मिलेगा। दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी परंतु कुछ आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। विद्यार्थी मोबाइल स्क्रीन पर बिना वजह समय खराब करने से बचें। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों को पसंद आयेगी। आज आपको अपने फिजूल खर्चो को कम करने की आवश्यकता है। आज आपके अंदर आये सकारात्मक बदलाव से जीवन साथी प्रसन्न होंगे।
ये भी पढ़े : IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 700 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा किया पार
मकर राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बड़ों की सलाह से अपने आपको अपडेट करने और बिजनेस को नए रास्ते पर लाने का प्रयास सफल होगा। आज आप गाड़ी चलाना सिखने का मन बनायेंगे। आज किसी काम में अपनों की मदद मिलेगी जिससे काम आसान हो जायेगा। राजनीति में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सिंगर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बड़े प्लेटफार्म पर गाने का मौका मिलेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।
कुंभ राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ दिन पहले जॉब के लिए किये आवेदन का आज अच्छा रेस्पोंस आएगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा जिससे अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी आज नया एक्सपेरिमेंट करेंगे। आज आपका मन शांत रहेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में आयेगा। आज आप अपनी पर्सनालिटी बेहतर करने के लिये किसी एक्सपर्ट से राय लेंगे। वैवाहिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले आप अच्छा महसूस करेंगे।
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। घर में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में आज अच्छी बढ़ोतरी होगी। महिलाओं को मार्किट में आज पर्स और ज्वेलरी का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। आपको आज आपकी मनचाही चीज गिफ्ट में मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Comments