भूपेश बघेल का BJP को चैलेंज: बिना देखे वंदे मातरम् गाकर दिखाएं भाजपा नेता

भूपेश बघेल का BJP को चैलेंज: बिना देखे वंदे मातरम् गाकर दिखाएं भाजपा नेता

रायपुर : केरलम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर छिड़े विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को चैलेंज किया कि वह एक साथ बिना देखे वंदे मातरम् दिखाएं. बघेल ने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरम से होती है, जबकि भाजपा के लोग कभी इसे गाते तक नहीं थे. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के जिला स्तर के कार्यक्रमों में भी वंदे मातरम् गाया जाता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दिल्ली में पंजाब चुनाव को लेकर राहुल-खड़गे से चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर  जानकारी दी कि शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. पंजाब के संबंध में राहुल गांधी और खड़गे से चर्चा हुई. इस दौरान पंजाब में होने वाले आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया.

पूर्व सीएम का भाजपा पर हमला

केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि  भाजपा को जनसंपर्क अभियान जरूर चलाना चाहिए, क्योंकि जनता उनके जवाब का इंतजार कर रही है. जनता भाजपा से सवाल पूछेगी.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments