रनों का तूफान लेकर आया राजस्थान का युवा स्टार, IPL रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

रनों का तूफान लेकर आया राजस्थान का युवा स्टार, IPL रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 700 से ज्यादा रन बनाते हुए खास लिस्ट में जगह बना ली है। वैभव अब IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं। आइए जानते हैं टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में.

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बल्ले से कहर बरपाते हुए 700 से ज्यादा रन ठोकने का बड़ा कारनामा किया। 15 साल के वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 48.50 के औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन जड़ दिए। इस तरह वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हो गए।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर चौथे पायदान पर हैं। वॉर्नर ने IPL 2016 में सनराइजर्स हैदरबाद की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 848 रन बनाने का कारनामा किया था। इस दौरान उनका औसत 60.57 और स्ट्राइक रेट 151.42 का रहा था। उन्होंने उस सीजन 9 अर्धशतक जड़ने का कमाल किया था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस खास क्लब में जोस बटलर तीसरे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए बटलर ने IPL 2022 में 17 मैचों में 57.53 के औसत 149.05 के स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और इतने ही अर्धशतक निकले थे।

शुभमन गिल IPL के एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने IPL 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 मैचों में 59.33 के औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन जड़े थे। इसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे।

विराट कोहली IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। IPL 2016 में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 950 से ज्यादा रन ठोके थे। उन्होंने 81.08 के औसत और 152.03 के स्ट्राइक रेट से 973 रन जड़ने का कारनामा किया था। उस सीजन उनके बल्ले से 4 शतक और 7 अर्धशतक आए थे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments