अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत की तारीफ की है। पीट हेगसेथ ने भारत को क्षेत्रीय स्थिरता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि भारत अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है। साथ ही, भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अमेरिका के साथ अहम रोल निभा रहा है। जानें पीट हेगसेथ ने भारत की तारीफ में क्या-क्या कहा।
साझा मकसद के लिए आगे बढ़ रहे भारत-अमेरिका
सिंगापुर में आयोजित हुए Shangri-La Dialogue के दूसरे दिन भाषण देते हुए पीट हेगसेथ ने कहा, 'साउथ एशिया में भारत एक अहम आधार स्तंभ है। मजबूत भारत, अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप, पूरे इलाके में शक्ति संतुलन बनाए रखने के हमारे साझा मकसद को आगे बढ़ाता है।'
हेगसेथ ने की भारत की सेना के आधुनिकीकरण की तारीफ
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत के Military Modernisation की तारीफ करते हुए खास तौर पर हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी बढ़ते रोल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'भारत अपनी सैन्य ताकत को आधुनिक बना रहा है ताकि वह क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारियों में अपना योगदान दे पाए, खासकर हिंद महासागर में।'
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
लंबे वक्त तक युद्ध लड़ने की क्षमता पर काम कर रहा भारत
वहीं, भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता की तारीफ करते हुए पीट हेगसेथ ने कहा, 'भारत हाईलेवल मिलिट्री ऑपरेशन को लंबे वक्त तक संचालित रखने के लिए हैवी इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक कैपेबिलिटी डेवलप कर रहा है। इसमें साझा सैन्य प्लेटफॉर्मों की मरम्मत और रखरखाव के साथ-साथ इलाके में तैनात अमेरिकन नेवी के जहाजों को सपोर्ट देने की क्षमता भी शामिल है।'
जॉइंट प्रोडक्शन पर भी है भारत और अमेरिका का जोर
अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का उल्लेख करते हुए पीट हेगसेथ ने कहा कि दोनों देश जॉइंट प्रोडक्शन की पहल पर भी काम कर रहे हैं। हेगसेथ ने कहा, 'हमने भारत के साथ मिलकर प्रोडक्शन करने की दिशा में भी प्रतिबद्धता जताई है, ताकि Javelin एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल जैसी क्षमताओं को और बढ़ाया जा सके। यह हमारी सेनाओं की सामूहिक युद्ध तैयारी को बेहतर बनाने की ओर ठोस और व्यवहारिक कदम है।'

Comments