अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का प्रहार: चिखली में 2 बदमाशों पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का प्रहार: चिखली में 2 बदमाशों पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

राजनांदगांव :  क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच हुए विवाद से क्षेत्र में अशांति फैलने और अप्रिय घटना घटित होने की आशंका थी।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिलेभर में शांति व्यवस्था बनाए रखने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी क्रम में चिखली पुलिस ने कांकेतरा निवासी पूनम बघेल (46 वर्ष) एवं कमलेश गोंड (36 वर्ष) के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित की जा रही थी, जिससे किसी अप्रिय घटना की संभावना बन रही थी।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की और उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र रामटेके, महिला प्रधान आरक्षक मायासिंह गौर, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम तथा चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments