प्रदीप सोनी हत्याकांड: सूचना देने पर ₹30 हजार का इनाम, पहचान रहेगी गोपनीय

प्रदीप सोनी हत्याकांड: सूचना देने पर ₹30 हजार का इनाम, पहचान रहेगी गोपनीय

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :  जिले के कोटमी क्षेत्र में हुए चर्चित लूट और हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन की जांच लगातार जारी है। बीते पांच दिनों से पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। 26 मई, मंगलवार को हुई इस सनसनीखेज घटना ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलेभर में नाकेबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं साइबर सेल की मदद से भी तकनीकी जांच जारी है, ताकि अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। हालांकि अब तक ऐसी कोई महत्वपूर्ण जानकारी या सबूत नहीं मिला है, जिसके आधार पर आगे की निर्णायक कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस लगातार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।इधर, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग ने मामले में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति इस हत्याकांड और लूट की घटना से संबंधित फोटो, वीडियो या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराता है, तो उसे ₹30,000 का नकद इनाम दिया जाएगा।

आईजी गर्ग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे पुलिस जांच में सहयोग करें, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि आमजन के सहयोग से जल्द ही मामले का खुलासा होगा और आरोपी कानून के शिकंजे में होंगे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments