तेज गर्मी में भी सुशासन तिहार शिविर का लाभ मिल रहा हितग्राहियों को, शिविर में मिले 136 आवेदन

तेज गर्मी में भी सुशासन तिहार शिविर का लाभ मिल रहा हितग्राहियों को, शिविर में मिले 136 आवेदन


रायगढ़ : शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 43, 44 एवं 45 के नागरिकों के लिए पतरापाली आसा द होप सामुदायिक भवन परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ आवेदन प्राप्त कर त्वरित निराकरण की दिशा में कार्य किया गया। इसी क्रम में चार हितग्राहियों द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ने के आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनका तत्काल निराकरण करते हुए नाम जोड़कर नया राशन कार्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महापौर जीवनधन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य  मुक्तिनाथ बाबूआ सहित पार्षद विष्णुचरण पटेल, राजकमल पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।महापौर जीवनधन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को मौके पर ही जानकारी और आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को बिना अनावश्यक भटकाव के अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिल रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सीधे मिल रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदन निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएं तथा आवेदनों की प्रगति और निराकरण की स्थिति से संबंधित हितग्राहियों को नियमित रूप से अवगत कराया जाए।आयुक्त क्षत्रिय ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचकर उन्हें शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर नागरिकों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में उपायुक्त  सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, प्रभारी कार्यालय अधीक्षण अनिल वाजपेई एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments