हमला, हंगामा और गिरफ्तारी... अभिषेक बनर्जी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

हमला, हंगामा और गिरफ्तारी... अभिषेक बनर्जी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी, 4 मई से पहले तक जिनकी बंगाल में तूती बोलती थी, उन्हीं अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार शाम को कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्हें थप्पड़ मारे, ईंट से निशाना बनाया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। वो भी उस इलाके में जिसे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। अब इस मामले में एक्शन हुआ है और पश्चिम बंगाल पुलिस ने हमला करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनारपुर दक्षिण में अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला

बता दें कि पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार शाम को मारपीट हुई थी। कुछ लोगों ने उनके कपड़े फाड़ दिए, उन पर अंडे फेंके और ईंट-पत्थर से भी हमला कर दिया। इस हमले से बचने के लिए अभिषेक बनर्जी को हेलमेट तक पहनना पड़ा।

भतीजे पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी

गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी पर हुए इस हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले से भड़क गईं। उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया। ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी को ऐसी हरकत पर शर्म आनी चाहिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हमेशा तो कोई सत्ता में नहीं रहेगा- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने ये भी कहा, 'इस तरह से कोई घायल अस्पताल में भर्ती होगा तो क्या उसका इलाज नहीं किया जाएगा। उनके परिवार में अगर इस तरह की घटना हो जाए, तब क्या होगा। हमेशा तो कोई सत्ता में नहीं रहेगा।'

हेलमेट ना होता तो हो सकती थी मौत- ममता

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं, 'जिस तरह पत्थर से हमले का वीडियो हमारे पास आया है, अगर वो लग जाता या स्थानीय लड़कों ने अगर सिर पर पहनने के लिए हेलमेट नहीं दिया होता, तो मौके पर ही मौत हो सकती थी। पुलिस को तो सूचना दी गई थी, फिर भी पुलिस ने सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया। अस्पताल को भी धमकाया जा रहा है। डॉक्टर को भी धमकाया जा रहा है। आम लोगों को भी धमकाया जा रहा है।'







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments