सोमवार को हरे निशान में खुला घरेलू शेयर बाजार अंत में एक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पहले दिन, आज बीएसई सेंसेक्स 508.40 अंकों (0.68 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 74,267.34 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 165.15 अंकों (0.70 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 23,382.60 अंकों पर कारोबार बंद किया। सोमवार को गिरावट के बीच आईटी स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली। बताते चलें कि आज सेंसेक्स ने तेजी के साथ 75,203.02 अंकों पर और निफ्टी 50 ने भी बढ़त लेकर 23,654.50 अंकों के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी।
निफ्टी की 50 में से 40 कंपनी के शेयर लाल निशान में बंद
आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 40 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आईटी स्टॉक्स में तेजी
सेंसेक्स की बाकी शेयरों में आज इन्फोसिस के शेयर 3.70 प्रतिशत, टीसीएस 1.95 प्रतिशत, इंडिगो 1.04 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
आईटीसी, एनटीपीसी समेत इन शेयरों में बड़ी गिरावट
वहीं दूसरी तरफ, सोमवार को आईटीसी के शेयर 2.53 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.15 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.10 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.95 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.74 प्रतिशत, ट्रेंट 1.74 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.73 प्रतिशत, एलएंडटी 1.65 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.51 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.33 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.31 प्रतिशत, एटरनल 1.30 प्रतिशत, टाइटन 1.21 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.20 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.19 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.05 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.99 प्रतिशत, बीईएल 0.90 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.74 प्रतिशत, सन फार्मा 0.72 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.28 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.26 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Comments