बलौदाबाजार: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 कृषि केंद्रों को नोटिस; बीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए

बलौदाबाजार: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 कृषि केंद्रों को नोटिस; बीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए

बलौदाबाजार : खरीफ सीजन 2026 से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए बलौदाबाजार जिले में कृषि विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को विभिन्न विकासखंडों में कृषि आदान केंद्रों के औचक जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर तीन कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि कई प्रतिष्ठानों से बीज के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 

बलौदाबाजार विकासखंड में यश कृषि केंद्र, खम्हरिया में अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं मिलने तथा उर्वरक स्टॉक एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं ग्राम धारसिव स्थित अशोक कृषि केंद्र में बिल बुक और स्रोत प्रमाण-पत्र का संधारण नहीं मिलने तथा ग्राम लवनबंद के लाला साहू कृषि केंद्र में अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितता पाए जाने पर भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अभियान के तहत कसडोल, भाटापारा और बलौदाबाजार विकासखंडों में कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद-बीज विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कसडोल में जोगी कृषि केंद्र और महामाया कृषि केंद्र का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। भाटापारा विकासखंड में न्यू साहू कृषि केंद्र, तरेंगा तथा विनय इंटरप्राइजेज के निरीक्षण के दौरान बीज के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments