सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

रायपुर, 02 जून 2026 : प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है। सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है या नहीं।

जनचौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरित किए गए। वनाधिकार मान्यता पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड, किसान हितग्राही योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़े लाभार्थियों चर्चा किए

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी है जब जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर उसका लाभ पहुंचे।

जनचौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के इस गांव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार लगातार दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर विकास और जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है, जिससे आमजन का शासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जनपद अध्यक्ष सुश्री पूर्णिमा तेलम मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार मुख्य मंत्री के विशेष सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क श्री रजत बंसल , कलेक्टर श्री विश्वदीप पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि गण एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments