भाजपा सोशल मीडिया जिला गरियाबंद की प्रथम बैठक संपन्न, डिजिटल माध्यमों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

भाजपा सोशल मीडिया जिला गरियाबंद की प्रथम बैठक संपन्न, डिजिटल माध्यमों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जिला गरियाबंद की प्रथम जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में संपन्न हुई। बैठक में सोशल मीडिया की संगठनात्मक भूमिका, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला संगठन महामंत्री अमित चिमनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय तथा भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं, संगठन की विचारधारा, विकास कार्यों और उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल सूचना प्रसारित करने का मंच नहीं, बल्कि समाज और संगठन के बीच संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम भी है।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने और अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए नियमित रूप से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की बात कही।बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सोशल मीडिया टीम की कार्ययोजना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #GariabandBJP हैशटैग का नियमित उपयोग करने तथा संगठन की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक में जिला सोशल मीडिया संयोजक अमित वखारिया, सह-संयोजक अजय पटेल, गरियाबंद मंडल संयोजक कन्हैया चक्रधारी, सह-संयोजक साक्षी कुटारे, कार्यकारिणी सदस्य नूतन देवांगन एवं रामकुमारा यादव, छुरा मंडल सोशल मीडिया संयोजक गणेश यदु, रूपनाथ बंजारे, कोपरा मंडल संयोजक गिरधारी पटेल, डोमेन साहू, बिन्द्रानवागढ़ मंडल सह-संयोजक केशव साहू सहित विभिन्न मंडलों के संयोजक, सह-संयोजक एवं सोशल मीडिया कार्यकारिणी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य संगठन की डिजिटल पहुंच को बढ़ाना, कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना तथा जनहितकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना रहा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments