कवर्धा टेकेश्वर दुबे : कबीरधाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा आज दिनांक-02.06.2026 को प्रातः 06:00 बजे न्यू पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली गई तथा परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी एवं जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड संबंधी मानकों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।
परेड निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बघेल ने उत्कृष्ट व अनुकरणीय टर्नआउट प्रस्तुत करने वाले अधिकारी एवं जवानों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पहचान उसके अनुशासन, सजगता एवं पेशेवर कार्यशैली से होती है, जिसके लिए बेहतर टर्नआउट एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है।
वहीं जिन अधिकारी-कर्मचारियों का टर्नआउट निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, उन्हें भविष्य में पूर्ण तैयारी एवं बेहतर टर्नआउट के साथ परेड में उपस्थित होने हेतु अंतिम चेतावनी दी गई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्दी संबंधी मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
जनरल परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह द्वारा किया गया। परेड का संचालन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत सिंह सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
परेड में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन, शारीरिक क्षमता एवं पेशेवर उत्कृष्टता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर देते हुए सभी को कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Comments