रायपुरवासियों को बड़ा झटका: नगर निगम ने बढ़ाया यूजर चार्ज, संपत्तिकर के साथ बढ़ेगा आर्थिक बोझ

रायपुरवासियों को बड़ा झटका: नगर निगम ने बढ़ाया यूजर चार्ज, संपत्तिकर के साथ बढ़ेगा आर्थिक बोझ

रायपुर :  राजधानी रायपुर के लोगों को नगर निगम ने बड़ा झटका दिया है। रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर के साथ वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की है। नए निर्णय के बाद अब आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

नगर निगम के अनुसार, आवासीय संपत्तियों पर सालाना 120 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं व्यावसायिक (कमर्शियल) संपत्तियों के लिए यूजर चार्ज में सालाना 360 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह अतिरिक्त राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अन्य नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए यूजर चार्ज में संशोधन किया गया है।

शुल्क बढ़ाना रायपुरवासियों के साथ अन्याय : आकाश तिवारी

वहीं कांग्रेस ने यूजर चार्ज में वृद्धि का विरोध किया है। यूजर चार्ज में बढ़ोतरी को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा, नगर निगम जनता पर आर्थिक बोझ न डालें। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, सफाई व्यवस्था सुधारे बिना शुल्क बढ़ाना रायपुरवासियों के साथ अन्याय है। पहले राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाएं, फिर शुल्क बढ़ाएं।

नेता प्रतिपक्ष तिवारी ने 70 वार्डों में स्वच्छता के बजाय केवल दीवारों पर पेंटिंग का आरोप लगाते हुए लाखों रुपये प्रचार और पेंटिंग पर खर्च करने का दावा किया। उन्होंने महापौर और परिषद से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है, ताकि जनता पर आर्थिक बोझ न डाला जाए।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments