61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गौरी स्प्रैट संग जुलाई में प्राइवेट सेरेमनी में करेंगे शादी

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गौरी स्प्रैट संग जुलाई में प्राइवेट सेरेमनी में करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उनके और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर एक बड़ी खबर आई हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.61 साल की उम्र में आमिर एक बार फिर अपना घर बसाने जा रहे हैं और गौरी संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

जुलाई में देंगे रिश्ते को नाम
Hauterrfly के रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं. इस सेरेमनी में दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. दोनों अपने घर पर एक रजिस्ट्रेशन और साइनिंग सेरेमनी करके अपने रिश्ते को नाम देने वाले हैं.

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी करीब एक साल से परिवार की तरह साथ रह रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं. अब दोनों इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं और शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

गौरी के साथ खुश हैं आमिर खान
कुछ समय पहले ही नवभारत टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी संग अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि वो खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उनके लाइफ में गौरी आईं. गौरी के साथ उन्हें बहुत सुकून मिलता है और दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं.

जब उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव के साथ शादी की थी, तो उनके साथ भी उनका रिश्ता बहुत गहरा था. हालांकि ये ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. आमिर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि आज जाकर मैं पूरा हुआ हूं. गौरी के मेरी जिंदगी में आने से मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं.'

आमिर की लव लाइफ
बता दें कि आमिर ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था और उसके बाद कई इवेंट्स में दोनों साथ नजर आने लगे.

वहीं बात करें पिछली शादियों की, तो आमिर और रीना ने 1986 में भागकर शादी की थीं. उनके दो बच्चे हैं आयरा और जुनैद. हालांकि 16 साल तक साथ रहने के बाद 2002 में दोनों अलग हो गए. इसके तीन साल बाद आमिर ने निर्देशक किरण राव से शादी की और 2011 में बेटे आजाद का स्वागत किया. लेकिन 2021 में ये रिश्ता भी टूट गया.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments