एक बिहारी सब पर भारी... वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली ने दिया सफलता का गुरुमंत्र, VIDEO हुआ वायरल

एक बिहारी सब पर भारी... वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली ने दिया सफलता का गुरुमंत्र, VIDEO हुआ वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का अंत फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 5 विकेट की जीत के साथ खत्म हो गया। आरसीबी जहां लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में कामयाब हो गई तो वहीं इसके अलावा सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के मामले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आगे रहे। ऑरेंज कैप जीतने के साथ वैभव ने अपने नाम कुल 5 अवॉर्ड किए जिसको लेने के लिए वह अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले के दौरान वहां पर मौजूद थे। फाइनल मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की बातचीत विराट कोहली के साथ भी हुई थी, जिसमें कोहली ने उनसे क्या कहा था इसको लेकर कुछ भी सामने नहीं आया था। अब आरसीबी की तरफ से इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें कोहली ने उनसे साफ कहा कि कौन क्या बोल रहा है उसपर ध्यान मत दो ये तुम्हारी मेहनत का फल है।

एक बिहारी सब पर भारी

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शानदार नाबाद 75 रनों की पारी खेलने के साथ अपनी टीम को लगातार दूसरी बार विजेता बनाकर वापस लौटे। इसके बाद अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर सभी खिलाड़ी मैदान पर मौजूद थे, जिसमें इस दौरान वहां पर वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद थे। इसी बीच विराट कोहली ने खुद जाकर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और उनसे कहा कि "यहां से ऊपर जाना है, जो हुआ वह अच्छी मेहनत और खुद पर विश्वास की वजह से हुआ। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है उससे फर्क नहीं पड़ता है...एक बिहारी सब पर भारी, बाकी गेम खत्म।"

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ऑरेंज कैप के अलावा सूर्यवंशी ने जीते चार और अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी जिनको लेकर आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले ही काफी चर्चा देखने को मिल रही थी उन्होंने पूरे सीजन अपने बल्ले से वह कमाल भी करके दिखाया। सूर्यवंशी जहां 776 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप को अपने नाम करने में कामयाब रहे तो वहीं इसके अलावा उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी जीता। सूर्यवंशी के बल्ले से इस सीजन कुल 72 छक्के देखने को मिले जो किसी भी आईपीएल सीजन में एक खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान है। वैभव को इसके लिए सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला वहीं। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीतने के अलावा सुपर स्ट्राइकर का अवॉर्ड भी जीता, जिसमें उनका इस सीजन स्ट्राइक रेट 237.3 का रहा है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments