NEET पेपर लीक पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज में विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा

NEET पेपर लीक पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज में विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा

 बिलासपुर : NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी झूमाझपटी हुई, जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता तक फट गया।

युवाओं को उग्र होता देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर बस में भरकर ले गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के बंगले से पहले ही मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पहले बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, पुलिस के साथ उनकी सीधी झड़प हो गई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। इस आपाधापी में विधायक का कुर्ता फट गया।

जब तक कार्रवाई नहीं होती जारी रहेगा प्रदर्शन

एनएसयूआई नेताओं ने कहा है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई न होने और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। 2 घंटे तक चले हंगामा के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत प्रदर्शन के कार्यकर्ता पहुंचे थे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments