नई दिल्ली में आदिवासी प्रोफेशनल्स बैठक में शामिल हुए विधायक जनक ध्रुव, आदिवासी हितों की बुलंद की आवाज

नई दिल्ली में आदिवासी प्रोफेशनल्स बैठक में शामिल हुए विधायक जनक ध्रुव, आदिवासी हितों की बुलंद की आवाज

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद :बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय आदिवासी प्रोफेशनल्स बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में विधायक जनक ध्रुव ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण एवं नेतृत्व विकास के अवसरों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज देश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसके अधिकारों, पहचान तथा संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जनक ध्रुव ने चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्रों के विकास, वन अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार तथा युवाओं के कौशल विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, न्यायिक सेवाओं और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में देशभर से आए आदिवासी प्रोफेशनल्स, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विधायक जनक ध्रुव ने संवाद कर उनके अनुभवों और सुझावों को भी सुना। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के मंच आदिवासी समाज को नई दिशा देने और विभिन्न राज्यों के अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

बैठक के समापन पर जनक ध्रुव ने विश्वास व्यक्त किया कि आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी हितों की रक्षा और विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी।इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आदिवासी प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम को आदिवासी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments