कवर्धा टेकेश्वर दुबे : प्रार्थी कार्तिक राजपूत उर्फ भावेश उम्र 28 वर्ष, निवासी भावेश ढाबा बहेरा थाना व जिला बेमेतरा ने दिनांक 31.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपीगणों प्रमोद बंजारे ग्राम लोलेसरा एवं अन्य लोगो ने वाहन सीजी 04-क्यूवाई-3085 एवं मोटर क्रमांक सीजी 25-एफ-2276, स्कूटी क्रमांक सीजी 25-क्यू-9538 में सभी लोग ढाबा में आकर सभी एक राय होकर जबरदस्ती ढाबा एवं घर अंदर प्रवेश कर प्रार्थी को अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का डंडा, राड से निरज सिंह राजपूत, कार्तिक सिंह राजपूत एवं अन्य लोगो से मारपीट कर चोट पहुंचाया एवं ढाबा में रखें फीज कोल्ड्रिंग शीशी, प्लास्टिक कुर्सी, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर को डंडा, राड से मारकर तोडफोड कर नुकसान पहुंचाये है सभी आरोपीगण मारपीट कर मौके पर ही उक्त वाहनों को छोडकर भाग गये है। कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 333,296,351(3),115(2),324(4),190,191(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
प्रकरण में विवेचना के दौरान उक्त अपराध सदर धारा घटित करना पाये जाने से आरोपी प्रमोद कुमार बंजारे, राजकुमार बघेल, योगेश बंजारे, रूपेन्द्र जांगडे को पकडा गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है प्रकरण में विवेचना जारी हैं। आरोपी 01. प्रमोद कुमार बंजारे पिता प्रदीप दास उम्र 23 वर्ष, निवासी लोलेसरा, 02. राजकुमार बघेल पिता ईश्वरदास बघेल उम्र 27 वर्ष, निवासी जेवरा एन अंधियारखोर, थाना नवागढ, 03. योगेश बंजारे पिता देवव्रत बंजारे उम्र 31 वर्ष, निवासी लोलेसरा थाना व जिला बेमेतरा, 04. रूपेन्द्र जांगडे पिता राजेन्द्र जांगडे उम्र 22 वर्ष, निवासी कातलबोड पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा को दिनांक 03.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, संदीप साहू, शिव सेन, सौरभ सिंह सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Comments