पूर्व में नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए हथियार, राउंड एवम् विस्फोट सामग्री बरामद

पूर्व में नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए हथियार, राउंड एवम् विस्फोट सामग्री बरामद

सुकमा : जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी से पूर्व में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त डम्प सामग्री पूर्व में नक्सल संगठन द्वारा जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखी गई थी। नक्सल संगठन में पूर्व में सक्रिय रहे तथा बाद में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे व्यक्तियों से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 29.05.2026 को जिला पुलिस बल द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान डम्प स्थल का पता लगाकर वहां से 01 नग इंसास रायफल, विभिन्न प्रकार के कारतूस, कॉर्डेक्स वायर एवं अन्य सामग्री सुरक्षित रूप से बरामद की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

 बरामद सामग्री का विवरण:-

इंसास रायफल – 01 नग

इंसास कारतूस – 49 नग

एसएलआर कारतूस – 12 नग

.303 कारतूस – 27 नग

8 एमएम कारतूस – 16 नग

मस्केट कारतूस – 07 नग

12 बोर कारतूस – 07 नग

कॉर्डेक्स वायर – 02 बण्डल (लगभग 30 मीटर)

इंसास मैग्जीन – 03 नग

वायरलेस सेल – 06 नग

पोच – 01 नग

स्टील डब्बा – 01 नग।

जिला पुलिस सुकमा द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments