घरेलू विवाद से तंग आकर पत्नी ने की पति की हत्या, गला दबाने के बाद मुसर से किए कई वार; आरोपी गिरफ्तार

घरेलू विवाद से तंग आकर पत्नी ने की पति की हत्या, गला दबाने के बाद मुसर से किए कई वार; आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :प्रार्थी अमरिका दास कोठारी उम्र 55 वर्ष, निवासी करमतरा थाना साजा जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका बडा लडका हरीचंद कोठारी रायपुर मे काम करता था जो कि आज दिनांक 05.06.2026 के रात करीबन 02.00 बजे बडी बहु कैलाशी बाई कोठारी इसे फोन कर बताई कि आपका लडका हरीचंद कोठारी छत में है कैसे कैसे कर रहा है आ जा बोलने पर अपने बडा लडका हरीचंद कोठारी के घर छत में जाकर देखा तो लडका हरीचंद कोठारी छत में लेटा हुआ था तब यह अपने लडका हरीचंद कोठारी के हाथ छुकर देखा तो नाडी नहीं चल रहा था अकड गया था और हरीचंद के गर्दन में चोट का निशान व सिर के पीछे भाग में किसी ठोस वस्तु से मारने से चोट आने का निशान व खून निकलकर बाल में लगकर सूख गया है लडका हरीचंद कोठारी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठोस वस्तु से सिर के पीछे भाग मे मारने व गर्दन के पास चोट पहुंचाकर उसकी हत्या किया है कि रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध सदर धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल पता जमसाजी कर आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रकरण में विवेचना अज्ञात आरोपी की पता साजी दौरान संदेही मृतक की पत्नी कैलाशी बाई को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। पुछताछ करने पर पता चला कि इसका पति हरीचंद कोठारी के साथ आपसी निजी बातो को लेकर अक्सर आये दिन झगड़ा लडाई मारपीट करता था, जिससे तंग आकर गुरूवार रात्रि में हरीचंद कोठारी के सो जाने के बाद उसके गला को दबाकर और लोहा के मुसर से उसके सिर के पीछे व सामने गर्दन के पास दो से तीन बार मारकर हत्या करना। आरोपिया के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहा के मुसर व अन्य समाग्री जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

प्रकरण में आरोपिया कैलाशी बाई कोठारी पति स्व. हरीचंद कोठारी उम्र 26 साल निवासी करमतरा थाना साजा जिला बेमेतरा को आज दिनांक 05 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, सउनि बनवारी लाल सोनकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंचल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, दुर्गेश तिवारी, शिवराज सिंह, फागेश्वर देशमुख, महिला आरक्षक सरला भारती, आरक्षक अर्जुन ध्रुर्वे, राजू यादव, गोकुल सोनी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments