उरला की एएचपी कॉलोनी में नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित सुरक्षा और पुलिस सेवाएं

उरला की एएचपी कॉलोनी में नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित सुरक्षा और पुलिस सेवाएं

रायपुर : कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को जनसुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) अंतर्गत थाना उरला क्षेत्र के एएचपी कॉलोनी में आज दिनांक 06.06.26 को नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। नवीन पुलिस सहयता केंद्र का उद्घाटन पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया। उद्घाटन समारोह में पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी उरला  जनप्रतिनिधि, मैक मिलन साहू जी , ओम प्रकाश साहू जी , भागीरथी यादव जी तथा वेद साहू जी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर ने कहा कि उरला थाना क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है तथा यहां औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ आबादी में भी वृद्धि हुई है जिसको देखते हुए, सुशासन तिहार में क्षेत्र वासियो के द्वारा जन प्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग से पुलिस सहायता केंद्र की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए एएचपी कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की सतत उपस्थिति एवं बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस नवीन पुलिस सहयता केंद्र की स्थापना की गई है। इससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी ।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने कहा कि पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके निवास क्षेत्र के समीप ही बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के मध्य बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना वर्तमान पुलिसिंग की प्राथमिकताओं में शामिल है। नवीन पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा आमजन की शिकायतों के शीघ्र निराकरण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। नवीन पुलिस सहायता केंद्र के प्रारंभ होने से एएचपी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक सुलभ होगी, जिससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर बेहतर पुलिसिंग की दिशा में कार्यरत है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments