गर्मी में रोज खा रहे हैं तरबूज? जानिए कैसे यह फल हार्ट अटैक के खतरे को कर सकता है कम

गर्मी में रोज खा रहे हैं तरबूज? जानिए कैसे यह फल हार्ट अटैक के खतरे को कर सकता है कम

गर्मी में तरबूज खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को जरूरी मिनरल और विटामिन तो मिलते ही हैं साथ ही पानी की कमी भी पूरी होती है। हेल्थलाइन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक तरबूज में ऐसे गुण पाए जाते हैं तो खाने के पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषण करने में मदद करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तरबूज खाने से शरीर को फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। तरबूज में कैरोटीनॉयड होता है जो आंखों और त्वचा के लिए अच्छा होता है। तरबूज खाना बच्चों और बड़ों सभी के लिए फायदेमंद है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद है तरबूज

शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी ने बताया कि रोजाना तरबूज खाने से दिल की बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। क्योंकि तरबूज में अच्छी मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे आपकी ओवरऑल हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। तरबूज में मिनो एसिड एल-सिट्रुलिन पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है। ये सारे पोषक तत्व दिल की सेहत में सुधार लाने का काम करते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दिल के दौरे से कैसे बचें?

हालांकि दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने से लिए तरबूज के साथ-साथ आपको दूसरी हेल्दी चीजों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। जिससे जीवन में दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सके। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, ये पूरी तरह से फैट फ्री फ्रूट है और इससे जरूरी विटामिन और मिनरल शरीर को मिल जाते हैं।

तरबूज खाने के फायदे

तरबूज खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तरबूज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इससे इंसुलिन प्रतिरोध कम होता है और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। तरबूत पाचन के लिए भी अच्छा फल है। त्वचा को स्वस्थ रखने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

100 ग्राम तरबूज में पोषक तत्व

  • ऊर्जा- 30 से 38 कैलोरी 
  • पानी- 91.4 ग्राम
  • वसा-  0.2 ग्राम
  • प्रोटीन- 0.61 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट- 7.55 ग्राम
  • चीनी- 6.2 ग्राम
  • फाइबर- 0.4 ग्राम







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments