पुजेरिन दाई माता मंदिर प्रांगण में जिला साहू संघ का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पुजेरिन दाई माता मंदिर प्रांगण में जिला साहू संघ का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला साहू संघ गरियाबंद द्वारा ग्राम किरवई स्थित पुजेरिन दाई माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले की तहसील, परिक्षेत्र, नगर एवं ग्रामीण इकाइयों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है।इसी कड़ी में 7 जून को ग्रामीण साहू समाज किरवई के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, भू-जल स्तर में सुधार लाना तथा लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी चुन्नीलाल साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष  प्रवीण साहू ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष  देवराज साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, तहसील अध्यक्ष  जगदीश साहू, संरक्षक  सोमप्रकाश साहू,  राजेश साहू,  गुंजन साहू तथा जिला साहू संघ के मुख्य सलाहकार डॉ. महेंद्र साहू उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अपने उद्बोधन में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष  प्रवीण साहू ने कहा कि पेड़ धरती के फेफड़े हैं, जो हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है।महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज को उठानी होगी। तभी वृक्षारोपण अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला साहू संघ के संगठन सचिव ठाकुर राम साहू ने किया। उन्होंने समाज द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियानों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ के कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, संयुक्त सचिव शेखर साहू, संयोजिका श्रीमती मोमिन साहू, उपाध्यक्ष  ईश्वर साहू, मनोहर लाल साहू, सलाहकार  गैंदलाल साहू, नारायण लाल साहू, महासचिव राजिम भक्तिन समिति मिंजून साहू, ग्राम पंचायत किरवई की सरपंच श्रीमती देवकुमारी हेमंत साहू, ग्रामीण साहू समाज किरवई के अध्यक्ष कमलेश साहू, भसेरा परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू,  ललित राम साहू,  तुलाराम साहू, अरुण साहू, जगन्नाथ साहू, हेमंत साहू, भुनेश्वर साहू, सुभाष साहू, दिनेश साहू, मदनलाल साहू, जुगराम साहू, डगन साहू, तारणदास साहू, सजेश साहू, गंगाराम साहू, देवेन्द्र साहू, श्रीमती रोहिणी साहू, श्रीमती लोकेश्वरी साहू, श्रीमती कुंती साहू, श्रीमती कस्तूरी तारक सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।वृक्षारोपण के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाने का संदेश दिया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बना।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments