शासकीय पॉलीटेक्निक दुधली बालोद में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

शासकीय पॉलीटेक्निक दुधली बालोद में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

बालोद: शासकीय पॉलीटेक्निक दुधली बालोद में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, ईलेक्ट्रीकल, केमिकल एवं ईलेक्ट्रानिक्स ब्रांच संचालित हैं प्रत्येक में 60-60 सीट पीपीटी के आधार पर प्रवेश दिये जाते हैं। सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश 11 जून से 22 जुलाई 2026 तक कल तीन चरणों में संपन्न होगा।प्राचार्य एस के सिंह शासकीय पॉलीटेक्निक ने बताया कि प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें पंजीयन प्रथम चरण 11 से 15 जून , द्वितीय चरण 26 से 30 जून एवं तृतीय चरण 11 से 16 जुलाई तक होंगें। वे विद्यार्थी जिन्होने पीपीटी परीक्षा दिया है वे दिनांक 11 जून से संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाईट www.cgdte.admissions.nic.in में अपना रजिस्ट्रेशन कर कांउसिलिंग हेतु अपना विकल्प जमा कर सकते हैं। संचालनालय द्वारा मेरिट के आधार पर आबंटित सीट पर प्रथम चरण में 20 जून से, द्वितीय चरण में 04 जुलाई एवं तृतीय चरण में 18 जुलाई से संबंधित संस्था में प्रवेश लिया जा सकता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रवेश प्रकिया में दस्तावेज परीक्षण हेतु कांउसिलिंग फार्म का प्रिंट आउट, सीट आबंटन प्रमाण पत्र, 10 वीं की अंकसूची, पीपीटी स्कोर कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों हेतु स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड है। उन्होंने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश हेतु बालकों के लिए 7680 रुपए एवं बालिकाओं के लिए 2680 का शुल्क लगेगा । बालक छात्रावास के लिए 7700 अतिरिक्त लगेगा। सभी भुगतान ऑनलाईन माध्यम से/यूपीआई से लिये जाएंगे। लेटरल एंट्री से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने हेतु 12 वीं उत्तीर्ण (केवल गणित संकाय), आईटीआई प्रमाण पत्र (द्विवर्षीय प्रमाण पत्र) धारक उक्त तिथियों में पंजीयन कर काउंसिलिंग प्रकिया में भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी संस्था से संस्था के वेबसाईट www.polybalod.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments