भीषण गर्मी में छुरा नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति ठप, पानी के लिए मचा हाहाकार

भीषण गर्मी में छुरा नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति ठप, पानी के लिए मचा हाहाकार

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : भीषण गर्मी के बीच छुरा नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा है और दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। लगातार बढ़ते तापमान और जल संकट ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।भीषण गर्मी के बीच छुरा नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर में जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ जाने से लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक नागरिक पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, जबकि कई मोहल्लों में नलों से पानी नहीं पहुंच रहा है।
नगरवासियों का कहना है कि बढ़ते तापमान के बीच जलापूर्ति बाधित होने से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को निजी बोरवेलों और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जहां पानी भरने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्थानीय नागरिकों ने कहना है कि कि जल संकट की समस्या से नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का प्रभावित होना गंभीर चिंता का विषय है।बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी और जल स्रोतों में पानी की कमी के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। हालांकि, इस संबंध में नगर पंचायत की ओर से समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है। वहीं अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल टैंकर से पानी पुर्ती की जा रही है।इधर, जल संकट को लेकर नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी नियमित रूप से उपलब्ध कराने तथा नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो नागरिकों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरा -- मोटर पंप के बार बार जलने की वजह से पानी टंकी तक पानी सप्लाई नहीं होने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित है दो दिन से सुधार कार्य जारी है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments