वर्दी पर दाग! गांजा तस्करी मामले में नगर सैनिक गिरफ्तार

वर्दी पर दाग! गांजा तस्करी मामले में नगर सैनिक गिरफ्तार

धमतरी : अप्रैल माह में सामने आए गांजा बिक्री के एक मामले में धमतरी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अब एक नगर सैनिक की संलिप्तता सामने आई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार में एक नगर सैनिक भी शामिल था। आरोपी की पहचान महेश सिन्हा के रूप में हुई है, जो ग्राम पाहन्दा का निवासी है और नगर सैनिक के पद पर कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को थाना मगरलोड में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस दौरान ग्राम मोहेरा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नगद राशि और मोबाइल फोन सहित करीब 89 हजार 930 रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इस मामले में पति-पत्नी लाभाराम कुर्रे और सुशीला बाई कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में नगर सैनिक महेश सिन्हा की संलिप्तता सामने आई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments