सुकमा की बेटियों का देशभर में डंका! फुटबॉल में जीता गोल्ड, अब मिलेगा सरकारी सम्मान और आर्थिक सहायता

सुकमा की बेटियों का देशभर में डंका! फुटबॉल में जीता गोल्ड, अब मिलेगा सरकारी सम्मान और आर्थिक सहायता

सुकमा : जिले के दूरस्थ अंचलों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर खेल का परचम लहराने वाली बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है। आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए चयनित सुकमा की होनहार फुटबॉल खिलाड़ी शारदा प्रधानी (ग्राम चिपुरपाल) और पूजा माड़वी (ग्राम कोलईगुड़ा, कोंटा) ने अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। राजधानी रायपुर में आयोजित 'खेलो इंडिया योजना' के तहत प्रथम नेशनल ट्राइबल गेम्स में इन दोनों बेटियों ने छत्तीसगढ़ की विजेता फुटबॉल टीम के मुख्य स्तंभ के रूप में भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश को मात देने के बाद, फाइनल के कड़े मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने झारखंड को पराजित कर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

​इस ऐतिहासिक सफलता के बाद शुक्रवार को दोनों विजेता खिलाड़ियों ने शुक्रवार को कलेक्टर अमित कुमार से आत्मीय मुलाकात की। जिला प्रशासन सुकमा के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग का ही नतीजा है कि आज जिले के सुदूर गांवों की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। मुलाकात के दौरान कलेक्टर अमित कुमार एक कुशल खेल पारखी के रूप में नजर आए। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से न केवल उनकी आवासीय व्यवस्था और शिक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की, बल्कि फुटबॉल खेल की तकनीकी बारीकियों जैसे 'साइड डिफेंस' और 'मैन डिफेंस' की रणनीतियों पर भी गहन बातचीत की। उनका यह संवेदनशीलता और खेल के प्रति जुड़ाव खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाला रहा।

​कलेक्टर अमित कुमार ने दोनों बेटियों की इस असाधारण उपलब्धि पर उन्हें पूरे जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रशासन के सहयोगात्मक रुख को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर ने तत्काल दोनों खिलाड़ियों को 'विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना' के तहत वित्तीय सहयोग राशि प्रदान करने के निर्देश जारी किए। जिला प्रशासन का यह कदम न केवल इन दोनों बेटियों के खेल सफर को संबल प्रदान करेगा, बल्कि सुकमा के अन्य युवाओं के लिए भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरणापुंज साबित होगा। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी विरुपाक्ष पौराणिक भी उपस्थित थे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments