परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : स्वास्थ्य केंद्र छुरा में पदस्थ नेत्र सहायक चिकित्सा अधिकारी स्वर्गीय अजय कुमार साहू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. साहू का निधन 06 जून 2026 को हुआ। वे अपने सरल स्वभाव, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।परिजनों द्वारा जारी श्रद्धांजलि सूचना के अनुसार स्व. अजय कुमार साहू का जन्म 07 अप्रैल 1986 को हुआ था। उनके निधन पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
स्व. साहू की स्मृति में 15 जून 2026, सोमवार को उनके निज निवास ग्राम पेण्ड्रा (छुरा) में श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से श्रद्धांजलि पूजा तथा दोपहर 1 बजे से शांति भोज आयोजित किया जाएगा।शोकाकुल परिवार ने क्षेत्रवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।स्व. अजय कुमार साहू के निधन से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र ने एक समर्पित एवं सेवाभावी व्यक्ति को खो दिया है। उनके योगदान और मधुर व्यवहार को सदैव याद किया जाएगा।

Comments