कोरबा: घर में घुसा 11 फीट लंबा किंग कोबरा, मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा: घर में घुसा 11 फीट लंबा किंग कोबरा, मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा : कोरबा जिले के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 11 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा घर में घुस गया. विशालकाय सांप को देकर परिवार के लोग घबरा गए. तत्काल घर से बाहर निकलकर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण पांडे, सीसीएफ बिलासपुर मनोज पांडेय, डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव और दक्षिण उप वनमंडलाधिकारी मौजूद रहे. नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम से जितेंद्र सारथी और सीनियर फील्ड ऑफिसर सिद्धांत जैन ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ किंग कोबरा को पकड़ा.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रेस्क्यू के बाद किंग कोबरा का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक पंचनामा प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास वाले घने वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरबा वनमंडल में अब तक 50 से अधिक किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है. स्थानीय लोगों की जागरूकता और समय पर दी गई सूचना के कारण इस दुर्लभ सर्प को सुरक्षित बचाया जा सका.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments