घर से निकले थे और फिर नहीं लौटे... दो दिन बाद पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

घर से निकले थे और फिर नहीं लौटे... दो दिन बाद पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

खैरागढ़ : खैरागढ़ के बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के वृद्ध की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है. घटना गातापार थाना क्षेत्र की है.   

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन गोंड़  13 जून की दोपहर भोजन करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. ⁠परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका. 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. 

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भालू के हमले में घायल होने के बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वे मानसिक तनाव में भी थे. ⁠सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. ⁠पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments