महादेव एप मामले में फिर उछला भूपेश बघेल का नाम, वायरल चैट को बताया फर्जी; बोले- प्रायोजकों की पहचान हो चुकी है

महादेव एप मामले में फिर उछला भूपेश बघेल का नाम, वायरल चैट को बताया फर्जी; बोले- प्रायोजकों की पहचान हो चुकी है

रायपुर : महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के संचालक और मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। महादेव बेटिंग के सरगना सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसपर भूपेश बघेल ने वायरल फर्जी खबर पर अपनी नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि सुबह से फर्जी फोटोशॉप के आधार पर एक खबर पोर्टल पर चलाई जा रही है। इस वीडियो में दिखाए गए फर्जी चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूं, जिसमें स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, भूपेश बघेल ने कड़े शब्दों में यह भी कहा कि इन फर्जी खेल खेलने वालों को बता देना चाहता हूं कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी उनके पास पहुंच चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का दावा

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भूपेश बघेल के कथित यूजरनेम से मैसेज का आदान-प्रदान हुआ है। इस पोस्ट को आधार बनाकर कुछ पोर्टल्स ने खबर चलानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री में दिखाए गए चैट स्क्रीनशॉट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भूपेश बघेल का पलटवार, X पर दिया जवाब

वायरल पोस्ट और खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा “सुबह से फर्जी फोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है। उस वीडियो में दिखाए गए चैट बॉक्स को मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं, जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।”

“षड्यंत्र के प्रायोजकों का नाम पता चल चुका है”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले से जुड़ी वायरल पोस्ट और कथित चैट को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भूपेश बघेल ने आगे चेतावनी देते हुए लिखा, “इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता हूं कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी हम तक पहुंच चुका है। जो कथित पत्रकार इस षड्यंत्र में शामिल हो रहे हैं, वे भी चेत जाएं। फिलहाल कानूनी कार्रवाई मेरी लीगल टीम करेगी ही।”

उन्होंने मीडिया को बताते हुए भी कहा की “जिम्मेदार मीडिया संस्थानों को सुझाव है कि बिना तथ्य जांचे कुछ भी चलाने से बचें।

महादेव सट्टा केस का पुराना कनेक्शन

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मुख्य आरोपी हैं। ED, IT और EOW की जांच में वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव से पहले इस मामले को लेकर भूपेश बघेल सरकार के कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए थे। तब भी भूपेश बघेल ने इसे “राजनीतिक साजिश” बताकर खारिज किया था। इस महादेव सट्टा एप घोटाले में केंद्रीय एजेंसियों ने लंबी जांच भी की थी। इस पूरे घोटाले में राज्य के कई बड़े लोग जेल की हवा भी काटे है। तो वही तत्कालीन सरकार के अफसरों पर भी मिलीभगत के बड़े आरोप लगे है।

फिलहाल मामला फिर सुर्खियों में है। भूपेश बघेल की लीगल टीम द्वारा कानूनी कार्रवाई की घोषणा के बाद देखना होगा कि वायरल स्क्रीनशॉट की फॉरेंसिक जांच में क्या कुछ तथ्य सामने आते हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments