अंबिकापुर में लुटेरों के हौसले बुलंद: बैंक से 38 हजार निकालकर लौट रही युवती से दिनदहाड़े लूट, तीन दिन में दूसरी बड़ी वारदात

अंबिकापुर में लुटेरों के हौसले बुलंद: बैंक से 38 हजार निकालकर लौट रही युवती से दिनदहाड़े लूट, तीन दिन में दूसरी बड़ी वारदात

सरगुजा: अंबिकापुर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही लूट की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। तीन दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर नाका इलाके में दिनदहाड़े एक इंजीनियर से हुई लूट की घटना के बाद अब लखनपुर में बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही एक युवती को लुटेरों ने निशाना बनाया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को लखनपुर स्थित जिला सहकारी बैंक से 38 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही एक युवती के हाथ से नकाबपोश बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना लखनपुर के अटल परिसर के पास हुई।

बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय युवती अपने बाबा और भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने युवती के हाथ में रखा पैसों से भरा थैला झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना में जुट गई है।

तीन दिन पहले इंजीनियर से हुई थी लूट

इससे पहले अंबिकापुर के प्रतापपुर नाका स्थित कुशवाहा चौक में दिनदहाड़े एक इंजीनियर से लूट की घटना सामने आई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मामले में डेयरी फार्म रोड निवासी अमर कुशवाहा (29 वर्ष) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वह 14 जून 2026 को इंजीनियर लक्ष्मीनारायण के साथ केदारपुर स्थित एक प्लॉट का लेआउट कराने गया था। काम पूरा होने के बाद बाहर निकलते समय सूर्या कुशवाहा, भगवान कुशवाहा और लोकेश्वर कुशवाहा वहां पहुंचे और विवाद करने लगे।

आरोप है कि विवाद के दौरान सूर्या कुशवाहा ने कार में रखा लैपटॉप छीन लिया, जबकि लोकेश्वर कुशवाहा इंजीनियर की लेवल मशीन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, क्षेत्र में इस तरह की लगातार हो रही लूट की घटनाओं से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments