‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ का संदेश: 21 जून को मनेंद्रगढ़ में होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ का संदेश: 21 जून को मनेंद्रगढ़ में होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

एमसीबी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को एमसीबी जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी को समर्पित इस विशेष आयोजन में भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जिला स्तरीय इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति व्यापक जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और योग को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह जिला स्तरीय आयोजन एमसीबी जिले में स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी तथा ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments