कवर्धा टेकेश्वर दुबे :प्रार्थी कार्तिक राजपूत उर्फ भावेश उम्र 28 वर्ष, निवासी भावेश ढाबा बहेरा थाना व जिला बेमेतरा ने दिनांक 31.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपीगणों प्रमोद बंजारे ग्राम लोलेसरा एवं अन्य लोगो ने वाहन सीजी 04-क्यूवाई-3085 एवं मोटर क्रमांक सीजी 25-एफ-2276, स्कूटी क्रमांक सीजी 25-क्यू-9538 में सभी लोग ढाबा में आकर सभी एक राय होकर जबरदस्ती ढाबा एवं घर अंदर प्रवेश कर प्रार्थी को अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का डंडा, राड से निरज सिंह राजपूत, कार्तिक सिंह राजपूत एवं अन्य लोगो से मारपीट कर चोट पहुंचाया एवं ढाबा में रखें फीज कोल्ड्रिंग शीशी, प्लास्टिक कुर्सी, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर को डंडा, राड से मारकर तोडफोड कर नुकसान पहुंचाये है सभी आरोपीगण मारपीट कर मौके पर ही उक्त वाहनों को छोडकर भाग गये है। कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा333,296,351(3),115(2),324(4),190,191(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
प्रकरण में विवेचना के दौरान उक्त अपराध सदर धारा घटित करना पाये जाने से पूर्व में विगत दिनों आरोपी प्रमोद कुमार बंजारे, राजकुमार बघेल, योगेश बंजारे, रूपेन्द्र जांगडे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया था।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी 01. रंजित बंजारे पिता देवव्रत बंजारे उम्र 33 वर्ष, निवासी लोलेसरा, 02. टीकेन्द्र बंजारे पिता देवव्रत बंजारे उम्र 28 वर्ष, निवासी लोलेसरा, थाना व जिला बेमेतरा को आज दिनांक 18.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है प्रकरण में विवेचना जारी हैं।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरज प्रकाश, प्रधान आरक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक कुसुम कोशले, मालिक राम सिन्हा सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Comments