बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती के अंतर्गत दुर्ग रेंज में बेमेतरा जिले के रिक्त आरक्षक (जी.डी.) पद पर प्रतीक्षा सूची से चयनित नवनियुक्त आरक्षकों के दस्तावेजों एवं चरित्र सत्यापन उपरांत उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर 12 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने चयनित नवनियुक्त आरक्षकों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ आम जनता की सेवा करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले 12 नवनियुक्त आरक्षकों पालन सिंह, पुरूषोत्तम, मुकेश कुमार, परमेन्द्र कुमार, रोहित, पंचराम, संजू, राधिका सोनकर, भारती, तरूण कुमार, जितेन्द्र कुमार बंजारे, करिश्मा में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। अब तक कुल 87 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी कौशिल्या साहू, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) महेन्द्र भूआर्य, अजय देवांगन, प्रवीण लोहले, सउनि विष्णु सप्रे, आरक्षक अमरदीप लहरे, योगेश्वर वर्मा, फत्ते पाटिल, कमलेश साहू, उमेश बहरिया, अमीर खान सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments