आज का राशिफल 19 जून 2026: शीतला षष्ठी, रवि योग और मंगल गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

आज का राशिफल 19 जून 2026: शीतला षष्ठी, रवि योग और मंगल गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

आज शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज शीतला षष्ठी का व्रत किया जायेगा। साथ ही आज के दिन को बंगाल में जामात्रि षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 58 मिनट पर मंगल वृष में गोचर करेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जून 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। जो काम रुके हुये थे वो आज मन-मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन अगर किसी नये बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज से इसकी शुरूआत कर दें साथ ही फायदे के कुछ नये सौदे भी हाथ आएंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। करियर के मामले में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको आपके सभी क्षेत्रों में सफलता के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। शांति पूर्ण माहौल में अपनों के साथ समय बिताएंगे। आय के कुछ नये स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। ऑफिस के कार्यों से आज भागदौड़ लगी रहेगी। अपनी अच्छी सेहत के लिए अपने खाने में हरी सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करें। 

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के चांसेस बढ़ेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। वेतन वृद्धि के योग हैं। काम का बोझ बढ़ने से ऑफिस से आप देर से निकलेंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कर्क राशि- 

आपके लिए आज का दिन प्रसन्नता लेकर आएगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी तरह के वहस करने से बचें। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कुछ नए मित्र भी बनाएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि- 

आज आपका दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहें हैं। साथ ही आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक मिलने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। आप किसी बात को लेकर ज्यादा न सोचें।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि- 

आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलाने के योग बने हुए हैं। आज आपके व्यापार में अच्छा लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा, और रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के संकेत है। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जो अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के योग बन रहे हैं। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

तुला राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आपको अपने करियर से रिलेटेड अपनी योजनाओं को सार्थक करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज नये काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा करायेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आएगा साथ ही धनलाभ के नए रास्ते भी नजर आएंगे। खुशखबरी मिलने के योग हैं।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि- 

आज खुद पर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। लेकिन आज आपको क्रोध करने से बचना होगा क्योंकि इससे आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं कार्य क्षेत्र में विरोधी कुछ परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आप की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको अपने बेमतलब के खर्चों पर ध्यान देना चाहिए। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

धनु राशि- 

आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आज लंबी ड्राइविंग करने का मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड की यात्राएं होंगी। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। अच्छे मनोबल के साथ आप व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। संतान की ओर से कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 8

ये भी पढ़े :भगवान शिव को सावन का महीना ही क्यों है सबसे प्रिय? जानिए माता पार्वती की तपस्या से जुड़ा अद्भुत रहस्य

मकर राशि- 

आज आपका दिन लकी रहेगा। आप अपने खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे। लेकिन आलस से बचना होगा। इस दौरान कुछ तनाव रहेगा आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उनके कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। जिससे आपको लाभ मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 2

कुंभ राशि- 

आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का साथ मिलेगा। आज आप किसी सामाजिक गतिविधि में जोर शोर से भाग लेंगे और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति होने के योग बने हुये है। आप शांत और ठंडे दिमाग से कार्य करें, और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि- 

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपके व्यापार में अच्छे विस्तार के संकेत हैं। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म की वजह से लोगों के बीच जाने जाएंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगा। संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखेंसकती है आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। 

  1. शुभ रंग- केसरिया
  2. शुभ अंक- 3







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments