बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : विकासखंड बेमेतरा के ग्राम सिंघनापुरी निवासी किसान गजेन्द्र दिवाकर आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त प्राप्त कर काफी उत्साहित हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज जारी की गई किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची, जिससे उन्हें आगामी कृषि कार्यों की तैयारी में मदद मिलेगी।
गजेन्द्र दिवाकर बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें समय पर बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था करने में सुविधा मिलती है। आज प्राप्त हुई 23वीं किस्त की राशि का उपयोग वे खरीफ फसल की तैयारी तथा कृषि कार्यों में करेंगे।
उन्होंने बताया कि खेती उनकी आय का मुख्य स्रोत है और खेती-किसानी के दौरान कई प्रकार के खर्च सामने आते हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली सहायता राशि आर्थिक संबल प्रदान करती है। इससे खेती की लागत कम करने और समय पर कृषि कार्य संपादित करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
गजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित यह योजना ग्रामीण किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे बेहतर तरीके से कृषि कार्य कर पा रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं गांव और खेती-किसानी को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।
गजेन्द्र दिवाकर की तरह जिले के हजारों किसानों को आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का लाभ प्राप्त हुआ है। यह राशि किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में सहायता प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Comments