रायगढ़: प्रगति नगर मरीन ड्राइव अंडरपास और पाइपलाइन निर्माण कार्य का आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने किया निरीक्षण

रायगढ़: प्रगति नगर मरीन ड्राइव अंडरपास और पाइपलाइन निर्माण कार्य का आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने किया निरीक्षण

रायगढ़ :  नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज प्रगति नगर मरीन ड्राइव क्षेत्र में निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता के मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आयुक्त क्षत्रिय ने निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज के कार्यों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में गति लाने तथा शीघ्रातिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर सड़क मार्ग को आम जनता के लिए बहाल करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक चरण में गुणवत्ता नियंत्रण का विशेष ध्यान रखा जाए।इसके साथ ही आयुक्त ने क्षेत्र में संचालित पाइपलाइन विस्तार एवं निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। ब्रिज के ऊपर से क्षेत्र में पानी सप्लाई संबंधित पाइपलाइन का विस्तार एवं व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में पाइप लाइन लीकेज या अन्य तकनीकी कारणों से पानी सुलाई संबंधित कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पाइपलाइन विस्तार कार्यों को योजनाबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान आम नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखने और आवश्यक सुरक्षा एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात कही।

आयुक्त क्षत्रिय ने कहा कि नगर विकास से जुड़े सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण होने चाहिए, ताकि नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, तकनीकी अमला एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments